भिण्ड, 26 फरवरी। इंटक प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह विभिन्न क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं गांधी चौपाल का आयोजन कर ग्राम वासियों से चर्चा की। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में जो भी प्रतिनिधि बनते हैं वह कभी क्षेत्र में चेहरा तक नहीं दिखाते हैं। इस अवसर पर बिलाल सरपंच, राजू दुबे सरपंच, अजय सिंह जाटव, जिला कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा, गांधी चौपाल के जिला प्रभारी अरविंद सोनी, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शाक्य, महेन्द्र सिंह, पवन सिंह कुशवाह, विनोद कुशवाह, मनोज सिंह राजावत, सरपंच कृपाशंकर जाटव, रामप्रताप सहित कई लोग मौजूद रहे।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह ने जैन मन्दिर पहुंचकर मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ में अशोक कुमार जैन, शंकर जैन, अरविंद सोनी, नीरज शर्मा, राजेश कुमार शाक्य, पवन चौरसिया आदि ने भी गुरुजी से आशीर्वाद लिया।