भूमिया धाम सरकार में लग रहा हैं दिव्य दरवार, लोगों की समस्याओं का हो रहा निवारण

भिण्ड, 23 फरवरी। मेहगांव नगर में स्थित श्री भूमिया धाम सरकार पर बागेश्वर धाम सरकार की तरह दिव्य दरबार लगाया जाता है और जनता की समस्याओं का खुलासा कर उनका निवारण किया जाता है। भूमियां धाम के महंत श्रीश्री 1008 श्री भगवान दासजी महाराज के पुत्र संत हरिओम दासजी महाराज पर भूमिया सरकार की कृपा और विशेष आशीर्वाद हैं। जिससे फलस्वरूप हर गुरुवार को धाम में दिव्य दरबार लगाया जाता हैं। जिसमें दूर-दूर से भक्तगण अपनी फरियाद लेकर आते हैं।
संत हरिओम दास महाराज ने बताया कि भूत-प्रेतों से परेशान भक्तगणों के भूमिया सरकार की कृपा से सभी कस्ट दूर होते हैं। अभी तक कई स्थानों पर भूमिया सरकार का दिव्य दरबार लगा है, जहां लोगों को उनके कष्ट ही नहीं, यथा संभव उपाय भी करके दिया जाता है। जिस प्रकार पिछले दो वर्षों में बागेश्वर धाम सरकार को उनकी बोली, भाषा और सोशल मीडिया के द्वारा प्रसिद्धि मिली है, उसी तरह हमारे देश में कई संत महापुरुष अपनी इस सिद्धि से लोगों की भलाई का काम कर रहे है। भूमिया सरकार पर भी हर गुरुवार को दिव्य दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर किया जाने का कार्य अनवरत जारी है।