कमलनाथ ने मप्र को मदिरा प्रदेश कहकर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया : राज्यमंत्री भदौरिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र को मदिरा प्रदेश बोलकर प्रदेश वासियों का अपमान किया : नरवरिया

भिण्ड, 23 फरवरी। प्रदेश के नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र को मदिरा प्रदेश कहने पर कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मप्र को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए अपनी गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी सारी की मर्यादाओं को तोड़ कर प्रदेश को मदिरा बोलकर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। यह उनका अभिमान है, इस तरह की भाषा बोल कर प्रदेशवासियों को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।
राज्यमंत्री भदौरिया एवं पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मप्र वह राज्य है जहां सर्व समाज के लोग गांव और शहर जो झोपड़ी गरीब तक के लोग निवास करते हैं उनके बारे में इस प्रकार की आज संविधानिक भाषा बोल कर उन्होंने प्रदेश को तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह वह मप्र है जो कि आध्यात्मिकता की ओर से भी जुड़ा हुआ है और मप्र को विभिन्न क्षेत्रों में कलाओं के माध्यम से भी स्थापित है और कांग्रेस के नेता अपना सारा संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी देकर उनको समझाइया दे रही है कि प्रदेश के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करने का आपके पास कोई अधिकार नहीं है।