तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में निकलने वाली शिव बारात का हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा पुष्प वर्षा भव्य स्वागत कर किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हम फाउण्डेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा, शाखा सरंक्षक एमपी चौधरी, जिलाध्यक्ष शैलेष सक्सेना, शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष विपुल सेठ, सचिव योगेश शर्मा, शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
बैठक में प्रो. रामानंद शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बारात का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाएगा। साथ ही बारात में शामिल चिलोंगा आश्रम के श्रीश्री 1008 अवधूत महाराज का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारात में उपस्थित सभी श्रृद्धालु जनों के लिए जल, फल एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की जाएगी।