कमलनाथ को मजबूत करने महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मन्दिर मोरोली से निकालेंगे न्याय यात्रा : शुक्ला

भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेहगांव ब्लॉक के मोरोली गांव के श्री पशुपतिनाथ महादेव मन्दिर से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की सहमति से जिला कांग्रेस के महासचिव एवं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गांधी चौपाल प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने गुरुवार को मेहगांव स्थित विश्राम ग्रह पर पत्रकार वार्ता ली।
किसान नेता प्रमोद शुक्ला ने कहा कि आज भाजपा सरकार बनावटी नाटकीय विकास यात्रा निकाल रही है, पूरे जिले में कहीं कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं, हम आमजन को न्याय दिलाने गांधी चौपाल लगाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत यह विशाल न्याय यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है। वार्ता में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, मनीष शिवहरे, रेजी गुरु शर्मा आदि मौजूद रहे।