भिण्ड, 15 जनवरी। स्थानीय गहोई दिवस के अवसर पर गहोर्द वैश्य सभा द्वारा शहर में ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया। जो किला गेट से बजरिया, गोल मार्केट, परेट चौराहा, फ्रीगंज, राज टाकीज मार्ग से होते हुए महावीर गंज स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन पर संपन्न हुआ। चल समारोह के उपरांत सामुदायिक भवन पर सामूहिक सहभोज का आयोजन हुआ। इस चल समारोह में गहोई नवयुवक मण्डल, गहोई वैश्य महिला मण्डल एवं गहोई वैश्य सभा भिण्ड के लगभग एक हजार स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
चल समारोह में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया एवं स्वल्पाहार वैश्य समुदाय की ओर से कराया गया। चल समारोह में बैनर होर्डिंग शहर के मुख्य मार्ग पर लगाए गए। नवयुवक मण्डल एवं महिला मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। गहोई ध्वजा रोहण के बाद ध्वज गीत सामूहिक रूप से गायन हुआ। चल समारोह में अध्यक्ष मुन्नालाल चपरा, उपाध्यक्ष संतोष लहारिया, सचिव कवि अंजुम मनोहर रावत, कोषाध्यक्ष अमन रावत, सह सचिव राकेश कसाव, अंकेक्षक गोपाल लहारिया, कार्यकारिणी सदस्यों में नरेन्द्र हूका, संजय पहारिया, शैलेन्द्र कुमार बिलैया, सतीष बाबू रूसिया, संतोष सिपौल्या, नीरज सेठ, दीपक महतेले, संजय कनकने, नवयुवक मण्डल के संयोजक महेश तरसोलिया, अध्यक्ष विवेक नौगरैया, सचिव पंकज खर्द, महेश सिपौल्या, आशीष बिजपुरिया, रामकिशोर कुरेले, प्रमोद मिसुरिया, अमित सोनी, मनीष नौगरैया, सुनील मोर, महिला मण्डल से संरक्षक मालती कस्तवार, अध्यक्ष उर्मिला लहारिया, कार्यकारी अध्यक्ष विनीता नौगरैया, सचिव वंदना रावत, कोषाध्यक्ष वंदना सोनी, अंकेक्षक कमलेश रावत, प्रवक्ता दीपमाला रावत, उपाध्यक्ष रजनी नगरिया, राजेश्वरी रावत, अनीता लहारिया, बबिता रावत, अनीता सिपौल्या के अलावा मधुबाला रावत, अर्चना सोनी, मनोरमा तरसोलिया, राधा लहारिया, मीरा सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।