ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमायन ने मनाया स्थापना दिवस

भिण्ड, 28 दिसम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अमायन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रणजीत सिंह गुर्जर एवं अध्यक्षता कप्तान सिंह सिकरवार ने की। संचालन जिला सचिव अमित कुशवाह एवं आभार व्यक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमायन सुरेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर नारद सिंह कुशवाह, मोहर सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष गहेली प्रवेन्द्र सिंह चौहान, सेक्टर अध्यक्ष मानसिंह जाटव, पुनू खान, रिंका चौहान, सतीश जैन, विनय जैन, महरबान सिंह कुशवाह, सोनू गुर्जर, कोकसिंह सरपंच सेमरा, नरेन्द्र पाल, नागेन्द्र कुशवाह, सत्यम विश्वकर्मा, ओमकार चौहान, बाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुंदरम विश्वकर्मा, सोमबीर चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।