मिशन 2023 की तैयारी के लिए हम सबको अपना-अपना बूथ केन्द्र मजबूत करना होगा : भदौरिया

भाजपा गोरमी मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित

भिण्ड, 10 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की कामकाजी बैठक नगर के थाना रोड स्थित सत्यनारायण थापक के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं गोरमी मण्डल के प्रभारी राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, विशेष अतिथि के रूप में जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, जयवीर पुरोहित , निर्मल आर्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक एवं संचालन ऋषिकेश शर्मा ने किया। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
मुख्य अतिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, पार्टी को इतनी ऊंचाई पर ले जाने का पूरा श्रेय उसके देव तुल्य कार्यकर्ताओं का है, कार्यकर्ताओं के दम पर आज पार्टी ने गुजरात में लगातार सातवीं बार विजय प्राप्त की है। उसकी मुख्य वजह वहां पार्टी संगठन का बेहद मजबूत होना है, अब हमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपने अपने बूथ केन्द्र को मजबूत करना है, इसके लिए पार्टी ने आगामी दिनों में कई कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण आयोजित होंगे, जिसमें हर बूथ केन्द्र पर दो कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं बूथ केन्द्र पर जो टीम है उसको और मजबूत किस प्रकार किया जाए हम सबको इसकी चिंता करना है।
जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, हमारे संगठन की बुनियाद हमारा कार्यकर्ता है, इसलिए अब हम सबको अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपना कुछ समय संगठन कार्य के लिए देना है, जिससे मिशन 2023 मप्र में भी गुजरात की तरह शानदार विजय प्राप्त हो सके। बैठक के प्रारंभ में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ अपना-अपना बूथ केन्द्र मजबूत करना है, अगर हमारा बूथ केन्द्र मजबूत हो गया तो हम लोगों को मिशन 2023 को फतह करने में दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
अंत में आभार मण्डल महामंत्री निर्मला आर्य ने व्यक्त किया। बैठक में राजकुमार जैन, मनीष अग्रवाल, ध्रुव शर्मा, रामवीर गुर्जर, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रताप नरवरिया, अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजू खान, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बल्लू शखबार, शिवराज यादव, सोनू भदौरिया, नीरज यादव, रमाकांत शर्मा, बल्लू पाण्डे, रवि सोनी, रामकुमार शर्मा, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, अरविंद जैन, राजेन्द्र भदौरिया, संजू बघेल, ऋषिकेश शर्मा, कुलदीप राजौरिया, कमल सिंह गुर्जर, बबलू श्रीवास्तव, राहुल कटारे, नाथू पटेल, सुरेश सोनी, मुकेश थापक, रणवीर परमार, भानु यादव, मोनू परमार, बांके शर्मा, आदर्श शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।