गौर पदोन्नति पाकर बने सहायक यंत्री

भिण्ड, 10 दिसम्बर। मप्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र की मौ डीसी में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री आरएस गौर को सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति देकर कीरतपुरा (गोहद डिवीजन) में पदस्थ किया गया है। गौर लम्बे समय से मौ डीसी में एक मिलनसार एवं सफल अधिकारी के रूप में पदस्थ रहकर कार्यरत थे। उनकी पदोन्नति पर मौ के सामाजिक, राजनैतिक जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में पत्रकार रमेश राठौर, हीरासिंह यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, मनोहर सिंह गौर, दिनेश राठौर, जागेश यादव, रामू कुशवाह, इकबाल पठान, कमलेश सोनी, दीपक तिवारी,  जाहिद खान, सीताराम पाल, जनवेद कुशवाह मिस्त्री, मनीष शर्मा आदि प्रमुख हैं।