पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

भिण्ड, 19 नवंबर। शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर इटावा रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। श्रीमती इन्दिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ‘वानर सेना’ का निर्माण किया। सितंबर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। 1947 में इन्होंने गांधीजी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया। सन 1974 में भारत ने सफलता पूर्वक एक भूमिगत परमाणु परीक्षण राजस्थान के रेगिस्तान में बसे गांव पोखरण के करीब किया। शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परीक्षण का वर्णन करते हुए भारत दुनिया की सबसे नवीनतम परमाणु शक्तिधर बन गया। देश एक खाद्य निर्यातक बन गया। उस उपलब्धि को अपने वाणिज्यिक फसल उत्पादन के विविधीकरण के साथ हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है। इसी समय दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से आई, श्वेत क्रांति से खासकर बढ़ते हुए बच्चों के बीच कुपोषण से निपटने में मदद मिली। खाद्य सुरक्षा, जैसे कि यह कार्यक्रम जाना जाता है, 1975 के वर्षों तक श्रीमती गांधी के लिए समर्थन की एक और स्त्रोत रही।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पानसिंह सुमन, नईम पठान, विजय दैपुरिया, गंगाराम जाटव, बलराम जाटव, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, प्रदीप भदौरिया, छोटेसिंह नरवरिया, पार्षद आनंद शाक्य, रामप्रकाश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, देवेन्द्र सिंह, गोपाल राजावत, सुखप्रीत मिश्रा, गोविन्द राजावत, अभिषेक शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अनूप शर्मा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद इरफान गम्मू, सोनू सिंह राजावत, दुष्यंत सिंघई, शैलू कौशल आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।