भिण्ड, 14 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मप्र किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 18 नवंबर से सत्ता परिवर्तन का आगाज रूपी शंखनाद प्रारंभ होगा। जिसका शीर्षक भ्रष्टाचार मिटाओ लोकतंत्र बचाओ, कमलनाथ लाओ प्रदेश बचाओ रूपी जंगी अभियान प्रारंभ होगा। यह अभियान मेहगांव विधानसभा क्षेत्र, भिण्ड जिला, ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश में पोस्ट कार्ड वितरण अभियान के रूप में चलेगा। कांग्रेस नेता प्रमोद शुक्ला के निवास पर प्रेस वार्ता में गोहद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, ओमप्रकाश माहोर, राधा-कृष्ण दीक्षित, सलीम वक्स आदि उपस्थित थे।