गौरई में विराट कविसम्मेलन आज

भिण्ड, 08 नवम्बर। मप्र लेखक संघ भिण्ड तथा उजास के तत्वावधान में गौरई (रौन) में चौहान परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भगवद् ज्ञानयज्ञ के अवसर पर नौ नवंबर को शाम सात बजे से विराट कविसम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कथा परीक्षित श्रीमती बिट्टीदेवी-अजमेर सिंह उपयंत्री ने बताया कि कवि सम्मेलन में उरई से वीरेन्द्र तिवारी, भिण्ड से डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, रौन से डॉ. शिवेन्द्र सिंह शिवेन्द्र, लहार से हरिहर सिंह मानसभृंग, मिहोना से हरीबाबू शर्मा निराला, लहार से जितेन्द्र त्रिपाठी अमित, भिण्ड से किशोरीलाल बादल, अकोड़ा से कृष्णा शर्मा चिराग, भिण्ड से आशुतोष शर्मा नंदू आदि कवि भाग ले रहे हैं। कवि सम्मेलन का आयोजन महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। इसका संचालन व संयोजन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित साहित्यकार डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला भिण्ड करेंगे।

निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव आज मौ अंचल में करेंगे जनसंपर्क

मौ। संत रविदास मप्र हस्त शिल्प एवं हथ करघा विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक रणवीर जाटव नौ नवंबर को गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानाजीत सिंह का पुरा, पतोखीपुरा, खितौली के बाद भाजपा मण्डल मौ के नगर परिषद के वार्ड क्र.तीन, चार, नौ, 14, 15 में शोकाकुल परिजनों एवं कार्यकर्ताओं, वार्ड वासियों से मिलेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के पूर्ण मण्डल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह ने दी है।