केन्द्रीय मंत्री तोमर का भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं जिला पदाधिकारियों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मप्र शासन के मंत्री भारत सिंह कुशवाह का दबोहा मोड़ भिण्ड पर स्वागत किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव को श्रृद्धांजलि देने सैंफई जा रहे थे, इसी दौरान भिण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला महामंत्री धीर सिंह भदरैरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल कटारे, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया सहित जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।