भाजपा का कार्यकर्ता सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर होता है : तोमर

विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने की शिरकत

भिण्ड, 23 अक्टूबर। समर्पण भाव से की गई सेवा का हमेशा पुण्य अर्जित होता है। कार्यकर्ता को हमेशा सेवा भाव से कार्य करते रहना चाहिए। आज के समय में भगवान की भक्ति या पूजा पाठ से भी बढ़कर वृद्धजनों की सेवा है। जिसने सच्चे मन से वृद्धजनों की सेवा कर ली वही सच्ची मानव सेवा है। उक्त उद्गार केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा निराश्रित भवन भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में छोटी दीवाली मनाते हुए कही। कार्यक्रम में मप्र शासन के राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, रविन्द्र सिंह नरवरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, डॉ. तरुण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केपी राठौर एडवोकेट ने किया।


केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाई निरंतर वृद्धिजनों के लिए वृद्ध आश्रम, वृद्धा पेंशन, वृद्धा उपचार योजनाएं लागू करके सच्ची देशभक्ति का प्रमाण साबित किया। वृद्ध, महिला, किसान, मजदूरों के लिए नई-नई योजना देश में नित्य प्रतिदिन लागू करके प्रधानमंत्री ने देश को विकासशील खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर स्वागत भाषण के पश्चात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने हाथों से वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण प्रेम नारायण कुशवाह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, राघवेन्द्र भदौरिया, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, राधाकृष्ण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, दिलीप कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिय, शेरू पचौरी, सज्जन सिंह नरवरिया, हृदेश् पुरोहित, अतिराज नरवरिया, संतोष सिंह के अलावा जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।