राजमार्ग पर पड़ी घायल गायों का पुलिस ने लोगों का मदद से कराया उपचार

भिण्ड, 23 अक्टूबर। ग्वालियर-भिण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर घायल पड़ी गायों का आस-पास के लोगों की मदद से गोहद चौराहा थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा व उनके बल द्वारा उपचार कराया गया व उनके खाने कि व्यवस्था की।
धनतेरस के त्यौहार पर भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग अलग स्थानों पर गाय घायल गाय पड़ी थीं। संभवत: कोई वाहन उनको टक्कर मार गया था। तब थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने राजू प्रजापति जो समय निकाल कर घायल गाय की सेवा व उपचार करता है को बुलाया।

संग्राम तोमर, राजू तोमर, सुमित तोमर, अनिल वर्मा, रफीक खान की मदद से उपचार बाद गाय को हाईवे से हटा कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और लोगों की मदद से उसके खाने की व्यवस्था की। इस कार्य में उप निरीक्षक उपेन्द्र धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल समीम, बाबूसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक रामवीर, राजाराम, आरक्षक रामकुमार, मानसिंह, तिलक, इंदर ने भी मदद की। थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने थाना क्षेत्र में कहीं भी घायल गाय दिखने पर थाना गोहद चौराहा पुलिस को सूचित करने की अपील की।