भाजपा मौ मण्डल ने जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष पिंडारी को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 05 अक्टूबर। भारतीय जनता पाटी मौ मण्डल द्वारा भाजपा जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, खंगार समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. उदय सिंह पिंडारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, जिलामंंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामख्तयार सिंह गुर्जर, लाखन सिंह यादव, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पर्वत सिंह जादोन, जिला आईटी सह प्रभारी सतीश परिहार, सोमवीर शिवहरे, सोनू खान, रामू कुशवाह, संतोष यादव, आगम जैन, जितेन्द्र राणा, रिंकू जादौन, कप्तान सिंह परिहार, नारायण सिंह परिहार, निहाल सिंह परिहार, अशोक परिहार गुहीसर, पप्पू परिहार, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, दिनेश परिहार, साहब सिंह परिहार एवं कार्यकर्ताओं ने पिंडारी जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की।