हमें जिंदगी में कभी भी अहम नहीं करना चाहिए : अंजली किशोरी जी

भगवासी में चल रही है सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

भिण्ड, 01 अक्टूबर। फूफ क्षेत्र के ग्राम भगवासी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस कथा वाचक शास्त्री अंजली किशोरी जी ने व्यास पीठ से श्रीकृष्ण भगवान की अनेक लीलाओं एवं गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया।
कथा व्यास अंजली किशोरी जी ने बताया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण भगवान ने देवताओं के राजा इन्द्र के घमण्ड को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि हम मनुष्य भी थोड़े से धन दौलत एवं शारीरिक बल के अहंकार में सब भूल जाते हैं, हमें जिंदगी में कभी भी अहम नहीं करना चाहिए। अंत में उन्होंने प्रवचन में भारतवर्ष की महिमा का बखान किया और भारत के वीर सपूत शहीदों को याद कर उनको नमन किया। कुछ बालक-बालिकाओं के माध्यम से भारत देश की झांकी दिखाई गई। श्रीमद् भागवत के समापन पर पूर्व पार्षद भारत बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बघेल के पिता आसाराम बघेल ने विशाल प्रसादी भण्डारा समस्त श्रोताओं को ग्रहण कराया।


कथा में पूर्व विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अभा युवा पाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी मप्र प्रदेश सचिव रामशेष बघेल, विकलांग बल राज्य सचिव एवं अभा युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रो. सौरभ बघेल, जनपद अध्यक्ष भिण्ड रामकेश बघेल, उमेश सिंह गुड्डू भदौरिया, प्रदेश महामंत्री बंटी बघेल, जिलाध्यक्ष भिण्ड केसी बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर बघेल, जिलाध्यक्ष मुरैना बाबूलाल बघेल, जनपद सदस्य राजेन्द्र बघेल, पूर्व पार्षद भारत बघेल, भूलन बघेल, प्रदेश सचिव मुन्नालाल बघेल, डॉ. महेन्द्र बघेल, राजेश बघेल, प्रदेश मंत्री अशोक बघेल, पूर्व जनपद सदस्य अरबिंद बघेल, चंबल मीडिया प्रभारी मुन्नेश बघेल, सचिव राजवीर बघेल, सरपंच पेवली सुरेन्द्र बघेल, राजबीर बघेल बालाजी प्रेस एवं समाजिक बंधु उपस्थित रहे।