विधायक कुशवाह ने कार्यकर्ताओं के साथ निराश्रित भवन में फल बांटे

भिण्ड, 29 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा वनखंडेश्वर मंडल द्वारा निराश्रित भवन में वृद्ध जनों को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फल वितरण किए।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण भाव से कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत आगे बड़े और हम सब का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर वनखंडेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, सुभाष मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, विधायक के प्रतिनिधि देवेंद्र जैन दाढ़ी, पार्षद वीरेंद्र कौशल, राजू भदौरिया, वीर सिंह कुशवाह, शैलेंद्र रितैरिया, पार्षद रमन खटीक, दशरथ यादव, अकी सिंह भदौरिया, बंटी जैन, हरगोविंद शाक्य, रिंकू भदौरिया, विक्की शिवहरे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।