पीएम मोदी और मुख्यमंत्री चौहान की अंत्योदय योजनाओं ने किसानों को बनाया आत्मनिर्भर : चौ. दर्शन सिंह

पीएम मोदी एवं सीएम शिवराज की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेकर बनें आत्मनिर्भर : संध्या राय
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने मानहड़ के किसानों से किया संवाद, कार्यकर्ताओं ने अमृत सरोवर की सफाई कर किया पौधारोपण

भिण्ड, 20 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मप्र के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेहगांव विधानसभा के ग्राम मानहड़ स्थित टीपी स्कूल परिसर में अमृत सरोवर एवं ‘कैच द रैनÓ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी किसान चौपाल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय विचारों को साथ लेकर अंतिम छोर के खड़े व्यक्ति को विकास जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जोडऩे का कार्य किया है, पूरे देश में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं, उनकी योजना पूरे भारत में धरातल पर उतरकर राष्ट्र के विकास को मजबूती प्रदान कर रही है।
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया और जल दान भी दिया। वहीं अमृत सरोवर की साफ सफाई एवं किसान चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों एवं किसानों से संवाद किया। भारत सरकार और मप्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से उन्हें जागृत किया और कहा कि ग्रामीणजन संगठित होकर योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनकर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का संकल्प लें। कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायत सरपंच मुन्ना भदौरिया ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश के जितने भी सरोवर हैं उनको स्वच्छता की ओर पहुंचाना है सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाओं को कैंप लगने वाले हैं। उनमें हम पहुंचकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। किसान चौपाल में सांसद संध्या राय ने किसानों की योजनाओं को समझाइश देते हुए कहा कि हम सबके साथ आयुष्मान भारत कार्ड योजना का लाभ लेकर पांच लाख तक का इलाज कराएं।


भाजपा जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और रीत और नीति समाज की सेवा करना ही संकल्प का कार्य है, यही भाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनसेवा भाव का कार्य करता है, किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों को मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक ले जाकर अपनी पहचान स्थापित करें।
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से आपने कांग्रेस की सरकारें देखें, अब भाजपा की सरकार है, जिन्होंने किसानों के जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है, सबसे संगठन में उपयुक्त मोर्चा है, तो किसान मोर्चा की ताकत है। संकेत होकर इस योजना का लाभ ले कोई भी व्यक्ति बिना लाभ ना पाए यह हम सबका दायित्व है कि अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा के साथ किसान मोर्चा विचारधारा को लेकर काम कर रहा है। भारत भारत सरकार और मप्र सरकार ने किसान हितैषी योजनाओं को बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसान हितैषी योजनाओं को बूथ स्तर तक उतारने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।
मंचासीन अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं आभार व्यक्त मेहगांव जनपद के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता रविसेन जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेहगांव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, रामलखन मिश्रा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, अतिराज सिंह नरवरिया, भारत सिंह भदौरिया रिंकू, विजय सिंह कुशवाहा, बंटी त्यागी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुन्नासिंह नरवरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जेलसिंह नरवरिया, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, सुमित उपाध्याय, अवनीश त्रिपाठी, सोनू भदौरिया आदि लोग मंचासीन थे।