भाकिमो के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का गोरमी में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 20 सितम्बर। मप्र किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के गोरमी में आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ग्राम पंचायत मानहड़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिलामंत्री राजकुमार जैन, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा, महामंत्री मोनू शर्मा, शिवराज यादव, सोनू भदौरिया, संजू चुरारिया, राहुल कटारे, राजेश मिश्रा, रणवीर परमार, गोपाल तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।