भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मौ में कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 18 सितम्बर। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मौ नगर के श्री दिगंबर जैन मन्दिर सेवढ़ा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बेताल सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए सच्ची श्रृद्धा भाव से काम करना चाहिए। हम सभी लोगों को संकल्पित होकर समाज के उत्थान के लिए एवं सामाजिक राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अग्रसर होकर हम युवा पीढ़ी को समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढऩा होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रवि कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि मौ नगर परिषद अध्यक्ष बंदना सज्जन सिंह यादव, उपाध्यक्ष नीरू पंकज कुशवाहा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल कुशवाहा मंचासीन थे। अध्यक्षता रामगोपाल झा ने की। मंच संचालन भिण्ड ग्रामीण अध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर में गोलंबर चौराहा पर विराजमान गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक शोभा यात्रा कशेरुआ जैन मन्दिर तक निकाली गई। समारोह में उपाध्यक्ष रामवीर विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री पवन विश्वकर्मा, सरमन लाल विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, धादू विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, बलिराम विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, काशीराम विश्वकर्मा, रघुवीर विश्वकर्मा, नंदराम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, रामजीलाल विश्वकर्मा, बुद्धे विश्वकर्मा, गंभीर विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, मौ नगर अध्यक्ष डॉ. गोविन्द विश्वकर्मा, नगर प्रभारी हेमंत विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कपिल झा एवं राजीव विश्वकर्मा, रामू विश्वकर्मा, श्रीभगवान, संगठन मंत्री सौरभ विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कार्तिकेय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।