भिण्ड, 09 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया की अनुशंसा पर मेहगांव मण्डल अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुनील भारद्वाज को किसान मोर्चा का मेहगांव मण्डल उपाध्यक्ष घोषित किया।
भारद्वाज में वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। सुनील भारद्वाज को मण्डल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, श्याम सुंदर कटारे, गिरिराज पाण्डेय, राजीव बरुआ, आदित्य पुरोहित, राहुल शर्मा, सूरज बरुआ, अवधेश शर्मा, सोनू भारद्वाज, अरुण सिकरवार, जितेन्द्र तोमर (गिलहारी), गोलू बाथम, देवेन्द्र कुशवाह, गोलू चौहान, जितेन्द्र राठौर, युसू पोरवाल आदि प्रमुख हैं।