समाजसेवी अशोक भारद्वाज के जन्मदिन पर समर्थकों ने मरीजों को दान किए फल और वस्त्र

भारद्वाज के समर्थकों ने और ब्राह्मण संगठन पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

भिण्ड, 09 सितम्बर। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज का जन्मदिन पर गुरुवार को मेहगांव स्थित भारद्वाज निवास पर भारद्वाज के चाहने वालों, उनके समर्थकों और श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। जहां सुबह होते ही भारद्वाज के चाहने वालों द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर जन्मदिन के बधाई संदेश पोष्ट किए गए। वहीं शाम होते ही भारद्वाज निवास पर उनके चाहने वालों और उनके सैकड़ों समर्थकों ने पहुंचकर भारद्वाज को तिलक कर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और केक कटवाकर धूमधाम से भारद्वाज का जन्मदिन मनाया।


इससे पूर्व दोपहर में अशोक भारद्वाज टीम मेहगांव द्वारा अस्पताल परिसर में नवजात बच्चों, माताओं को फल और वस्त्र वितरित किए गए, वहीं श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कवि धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, संभागीय युवा अध्यक्ष राजीव बरुआ, आदित्य पुरोहित आदि ने भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर भारद्वाज को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर बिहारी स्कूल के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शर्मा, लला दुबे, पत्रकार महेश मिश्रा, पत्रकार गणेश भारद्वाज, पत्रकार पुरषोत्तम राजौरिया, महेश श्रोती, पत्रकार मनोज शर्मा, वासुदेव राजौरिया, सुनील भारद्वाज, पत्रकार आरिफ वेग, कल्लू पुरोहित मसूरी, मनीष शर्मा, राहुल थापक, राहुल कटारे, देव चौधरी, राहुल थोकदार, सोनू चौधरी, केपी गुर्जर, बिट्टू चौधरी, जीतू भदौरिया, रवि भदौरिया, सचिन सक्सेना, इमरान खान, नूर मोहमद खान, कालीचरण शाक्य, हरगोविन्द राजावत पूर्व पार्षद, अरविन्द निगम, रवि इंदौरिया सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

अशोक भारद्वाज ने सभी का किया आभार व्यक्त

अशोक भारद्वाज ने अपने समर्थकों और चाहने वालों द्वारा जन्मदिन मनाए जाने और उन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जन्मदिन की बधाई देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे आप सभी चाहने वालों में मुझ जैसे आम व्यक्ति के जन्मदिन को खास बना दिया। आप लोगों ने प्यार और सम्मान लुटाया, सभी चाहने वालों ने सोशल मीडिया कॉल और व्यक्तिगत रूप से मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप सबका प्यार और आशीर्वाद हमेशा इसी तरह मिलता रहे और आप सबके सहयोग से समाज के लिए कुछ न कुछ करता रहूं, यही प्रयास रहता है।