शिक्षक यादव ने दिया मानवता का संदेश, घायल युवक की बचाई जान

भिण्ड, 02 अगस्त। जहां लोग मानवता को शर्मसार करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक शिक्षक द्वारा विद्युत मंडल कर्मचारी की जान बचा कर यह साबित कर दिया कि आज भी इंसानियत जिंदा है।
जानकारी के अनुसार उम्मेद सिंह यादव विद्युत मण्डल मंगरोल ड्यूटी पर मौ से जा रहे थे, अमान मोड़ पर उनका भयंकर एक्सीडेंट हुआ है, जिसके कारण उनके मुंह से और सर से ब्लड बहने लगा वहा लोग वीडियो बना रहे थे और तमाशा देख रहे थे कि अचानक शा. बालक उमावि मौ के यशवंत सिंह यादव स्योड़ा से अपनी ससुराल से लौट रहे थे, जब उन्होंने देखा कि कोई एक्सीडेंट के कारण सड़क पर तड़प रहा है और रेगुलर ब्लडिंग चालू थी, लोग तमाशा देख रहे थे तो यशवंत सिंह यादव शिक्षक ने देर न करते हुए अपनी पर्सनल टवेरा गाड़ी में उम्मेद सिंह यादव जो की कौमा की हालत में पहुंच चुका था गाड़ी में रखा और मौ हॉस्पिटल लेकर आए। जहां डॉ. आरके बिमलेश ने बताया कि लाने में थोड़ी भी देर हो जाती तो उम्मेद सिंह की जान भी जा सकती थी। नगर वासियों एवं डॉ. आरके बिमलेश ने शिक्षक यशवंत सिंह यादव को उनके द्वारा किए गए मानवता के कार्य की बहुत प्रशंसा की।