मुख्यमंत्री घोषणा की बजाय पीडि़त लोगों को तत्काल मुआवजा राशि बांटे : डॉ.सिंह

बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह

भिण्ड, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री उडऩ खटोला में बैठकर बाढ़ प्रभावित लोगों की तवाही देख रहे हैं। पिछली साल सिंध नदी के उफान से हमारा किसान तवाही से गुजरा था, दूसरी साल भी बाढ़ से कई गरीब लोग बेघर हो गए। यह बात नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने रौन जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोचरा, थनुपुरा, दोहाई, घुराबर मजरा, छोटा हिलगुआं आदि गांवों में दौरा करने के उपरांत कही।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद चारों तरफ बस बर्वादी का मंजर दिख रहा है। बाढ़ पीडि़तों की समस्या घटने के बजाय और बढ़ती जा रही है। पीडि़तों परिवारों के समक्ष भोजन के साथ-साथ पशुचारा का घोर संकट उत्पन्ना हो गया है। गरीब किसानों की खरीफ की बाजरा की फसल बरवाद हो चुकी है। अब साल भर किसान अपना जीवन यापन कैसे करेगा। किसानों को सरकारी राहत का इंतजार है।
वहीं ग्राम छोटी हिलगमा में अपनी आप बीति बताते हुए 70 वर्षीय भागीरथ कुशवाह का गला भर आया, रोते हुए बोले कि पूरा घर उजड़ गया, खाने के लिए एक दाना तक नहीं बचा। अब हमारे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द ही सर्वे कर पीडि़त परिवारों को मुआवजा राशि बांटी जाए, इसकी साथ ही बेघर लोगों को घर बसाने के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान रौन जनपद पंचायत के विधायक प्रतनिधि गोपाल सिंह लरोल, कांग्रेस प्रवक्ता राजाभैया पाल, लरोल सरपंच विवेक सिंह राजावत, जनपद सदस्य प्रीति शत्रुघन बघेल आदि लोग मौजूद रहे।