भिण्ड, 29 अगस्त। पर्यावरण मंच, भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शामावि लाड़मपुरा मेहगांव में रविवार की सुबह 11 बजे से 45 पौधारोपण का कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ भिण्ड के जिलामंत्री सुरेश चन्द्र बादल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। सभी को प्रदूषण एवं स्वच्छता के विषय में एक दूसरे को जागरुक करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन रासपति ओझा ने किया।
पूर्व सरपंच व समाजसेवी पं. श्यामसुंदर जी ने स्वच्छता अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया एवं मन्दिर परिसर में पांच पौधे रोपित किए। शिवदत्त बोहरे, उमाकांत बोहरे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्वात सभी उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं को वन संचार शहभोज प्रसादी का कार्यक्रम किया। अंत में मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यापक संविदा शिक्षक महासंघ जिला भिण्ड के अध्यक्ष रामपाल सिंह भदौरिया, जिला सह संगठन मंत्री वरुण दीक्षित, सचिव विनोद कुमार शाक्य, सुनील राठौर, रणविजय सिंह सेंगर, प्रधानाध्यापक नरेश कुमार बंसल, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक रामभरत सिंह, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ब्रजराज दण्डोतिया, अभिषेक सिंह परमार, रामकरन सिंह कुशवाह, महाराज सिंह एवं सेवानिवृत्त अधिकारी/ कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला भिण्ड के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष राधाकृष्ण शिवहरे, मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सचिव सत्यनारायण सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम रणधीर परमार व श्रीमती रीना तोमर, तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर, ब्लॉक सचिव श्याम किशोर भारद्वाज, बीईओ मेहगांव नरेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा, पटवारी एवं ब्लाक अध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ रौन अंकित बादल, विकास पुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।