महाकवि शिशुपाल सिंह की पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी एवं संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 28 अगस्त। महाकवि शिशुपाल सिंह शिशु की 58वी पुण्यतिथि पर स्थानीय कुम्हरौआ रोड स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में डॉ. शशिबाला राजपूत के निवास शनिवार को काव्य मंजूषा साहित्य बल्लरी भिण्ड के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर एवं कुशल संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशरथ सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि रामसिया शर्मा करुण थे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महाकवि शिशु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। साथ ही कवि सतेन्द्र सिंह कुशवाह ने सस्वर सरस्वती वंदना कर शुभारंभ किया। डॉ. शशिबाला राजपूत नेशिशु जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। काव्यपाठ करने वालों में प्रदीप वाजपेयी (युवराज), मुकेश शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, दशरथ सिंह कुशवाह, अंजुम मनोहर थे। अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने दिया। अंत में आयोजक डॉ. प्रीतम सिंह ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।