संजू तोमर को गोहद नपा में विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेस में हर्ष

भिण्ड, 28 अगस्त। युवा संघर्षशील नेता धर्मेन्द्र उर्फ संजू तोमर (तेहरा) को गोहद नगर पालिका परिषद में क्षेत्रीय विधायक मेवाराम जाटव ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। संजू तोमर की नियुक्ति मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति पर पर की गई है।
तोमर ने अपने मनोनयन पर कहा कि नगर की स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करूंगा, जन समस्याओं के निराकरण कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। संजू तोमर को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर गोहद नगर में ब्लॉक कांग्रेस ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बदन सिंह तोमर दद्दू, पूर्व मण्डी अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तोमर, पूर्व नपा अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्नी भटेले, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर, देवाशीष जरारिया, विजय उर्फ टोनी मुद्बल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, सत्येन्द्र सिंह तोमर, अरविंदर बरार, संग्राम सिंह तोमर, गोपाल पचौरी, बंटी शर्मा, इबरार खान, पिंकी उचाडिय़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू जगदीश माहोर, उपाध्यक्ष सुनील उर्फ सिंकी कांकर, शैलेन्द्र दशरथ सिंह गुर्जर, पप्पू यादव, अनुराग शुक्ला, अवनीश उर्फ बल्लू सैमर, कर्मवीर तोमर, मनीष माझी, अकरम खान, साबू खान, राघवेन्द्र शर्मा रघु, जितेन्द्र प्रजापति, राजेश सिंह तोमर, उमेश सिंह तोमर, तौफीक खान, आमिर खान आदि प्रमुख है।