केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का गोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 28 अगस्त। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अटेर क्षेत्र के चोम्हो गांव में बाढ़ पीडि़तों से मिलने बाद गोरमी से गुजरने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा मण्डल गोरमी द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिला मंत्री राजकुमार जैन एवं सिंधिया फैंस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत किया।
इसके अलावा भाजपा नेता कौशल तिवारी ने कचनाव रोड पर अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमकार यादव ने अपने युवा साथियों के साथ नगर के मेहगांव चौराहे पर स्वागत किया। स्वागत के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं बड़ी संख्या में जिलेभर के भाजपा नेता मौजूद थे। इसी प्रकार मेहगांव चौराहे के ग्वालियर रोड पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, युवा नेता डॉ. भारत सिंह भदौरिया रिंकू एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।