जिले में 304.3 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 03 अगस्त। भिण्ड जिले में गत एक जून से तीन अगस्त तक 304.3 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 297.2 मिमी, अटेर में 274 मिमी, मेहगांव में 338.5 मिमी, गोहद में 207.3 मिमी, लहार में 245.8 मिमी, रौन में 251 मिहोना में 330.9 मिमी, मौ में 276.1 मिमी, गोरमी में 517.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 304.3 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। बुधवार को भिण्ड में पांच मिमी, मेहगांव में 45 मिमी, लहार में पांच मिमी, रौन में तीन मिमी, मिहोना में 0.5 मिमी, मौ में चार मिमी, गोरमी में 54 मिमी, अटेर एवं गोहद में शून्य वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 12.9 मिमी है।