भाजपा की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता : मुदगल

भिण्ड, 08 जून। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, हमारे यहां कोई सा भी चुनाव हो, उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। अथक परिश्रम के बल पर पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा जीत के नए प्रतिमान गढ़ते हैं। यह बात मन की बात जिला प्रभारी भाजपा नेता अर्पित मुदगल ने पीपरी मण्डल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया ने की। अटेर रोड स्तिथ संगम पैलेस में पीपरी मण्डल में पंचायत चुनाव समन्वय समिति की बैठक में बिजेंद्र सिंह तोमर, मधुराज लोदी मंचासीन रहे। संचालन प्रेम सिंह सखवार तथा आभार राजवीर नरवरिया ने व्यक्त किया।
भाजपा अर्पित मुदगल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है, उसे पूरा करता है तथा पार्टी में कार्यकर्ता ही जीत का निर्माता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हर कार्यकर्ता परिश्रम करे। विजय का संकल्प लें और चुनावी रण में उतर कर अपने विचारवान कार्यकर्ताओं को जीता कर लाएं।