विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

वृक्षों का सरंक्षण करने वालों को किया सम्मानित

भिण्ड, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में त्यागी गालव शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा समिति कार्यालय मेहगांव पर हरित दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मख्य अतिथि महेन्द्र सिंह गुर्जर और तमाम बुद्धिजीवियों सहित नगरवासियों की मौजूदगी में पौधारोपण कर वृक्षों के सरंक्षण की शपथ दिलाई गई। समिति के कार्यालय पर हर वर्ष की तरह किए गए पौधारोपण में अधिक वृक्षों की जिसने देख-रेख की उन्हें समिति द्वारा सराहना एवं पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव श्यामसुंदर त्यागी एवं समित के सदस्य सतीश शर्मा, विश्मवर दांतरे, राजेन्द्र त्यागी, कल्पना जैन, ऊषा, पिंटू जैन, राजू जैन, दिलीप बघेल आदि लोग मौजूद रहे।