भाजपा महिला मोर्चा के सभी मण्डलों के अध्यक्ष घोषित

भिण्ड, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के मार्गदर्शन में एवं जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने जिले में मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है।
जिसमें विधानसभा लहार के मछण्ड मण्डल में श्रीमती सुशीला त्रिपाठी, लहार मण्डल में नीलम शर्मा, असवार मण्डल में सीमा गुप्ता, दबोह में रीना मुद्गल, आलमपुर मण्डल में ममता राठौर, मिहोना में मण्डल सुषमा गुप्ता, विधानसभा भिण्ड के वनखण्डेश्वर मण्डल में राजेश्वरी भिलवारे, महाराणा प्रताप मण्डल में श्यामवती प्रजापति, भिण्ड ग्रामीण मण्डल में मंजू यादव, ऊमरी मण्डल में रजनी राजावत, गोहद विधानसभा के गोहद ग्रामीण मण्डल में आरती शर्मा, गोहद मण्डल में उमा राठौर, मौ मण्डल में काजल श्रीवास, चितौरा मण्डल में गुड्डी प्रजापति, मालनपुर मण्डल में सोना जैन, विधानसभा मेहगांव के मेहगांव मण्डल में सुमन राठौर, गोरमी मण्डल में सुधा कटारे, दंदरौआ मण्डल में सावित्री परमार, सोनी मण्डल में सीमा राठौर, अमायन मण्डल में ऊषा शर्मा, विधानसभा अटेर के अटेर मण्डल में अनीता भदौरिया, सुरपुरा मण्डल में पूजा शाक्य, फूफ मण्डल में सुनीता सोनी, पीपरी मण्डल में कृष्णा जादौन को मण्डल अध्यक्षों नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।