जिले के 26 मण्डलों में हो रहा भाजपा के बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए का प्रशिक्षण वर्ग

भिण्ड, 30 अप्रैल। हमारा बूथ भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए जिसे हमने त्रिदेव की संज्ञा दी है, यही पार्टी की संगठनात्मक ताकत है। जो भाजपा को आगे ले जाने का काम करते हैं। बूथ विस्तारक अभियान में हमने जिले के हजार बूथों में से 94 प्रतिशत बूथों को डिजिटल किया है। प्रशिक्षण के बाद हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों को डिजिटल बनाने के काम में जुटना है। यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने शनिवार को मण्डल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश भर में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। 30 अप्रैल और एक मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप्प के बारे में एप्प संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मण्डल स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। शनिवार को त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग वन खण्डेश्वर नगर मण्डल भरौली रोड उमंग वाटिका में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव सिंह भदौरिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी अवनीश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन मण्डल महामंत्री संतोष भारौली ने किया। जिसमें महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष कल्पना एवं समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री व बीएलए उपस्थित हुए। आभार व्यक्त मनोज जैन ने किया।

भाजपा कार्यकर्ता जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है : राजौरिया

भाजपा के जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यदि कोई संकल्प लेते है तो उसे हर परिस्थिति में पूर्ण करके ही दम लेते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया कि प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाएंगे। उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कर बूथ को सामाजिक समरसता के अनुरूप सर्वव्यापी, सर्वस्पशी बनाते हुए समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करना है तो हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुट जाते है। बूथ विस्तारक अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। बूथ विस्तारक के वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

भाजपा सरकार ने सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया : गुर्जर

जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल वोट की राजनीति नहीं की, हमने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से बेटियों के घटते लिंगानुपात के अंतर को न सिर्फ कम किया है, बल्कि बेटियां को वरदान बनाने का काम किया है। आज प्रदेश में 43 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी हैं। यह सामाजिक परिवर्तन लाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाले हमारे त्रिदेव साधारण कार्यकर्ता नहीं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रतिनिधि है।
गुर्जर ने कहा कि इस वर्ष को हम स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे है। ठाकरे जी हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देते थे। इस वर्ष हमें संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण में जुटना है। इसके लिए हमें प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के त्रिदेवों को बूथ पर होने वाले 22 प्रमुख कार्यों को अपने अपने बूथों पर सुनिश्चित करना है। हमें अपने संगठन कार्यों को करने के साथ ही हर बूथ पर की वोटर्स को भी संगठन से जोडऩा है। प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी सहित मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।


आलमपुर मण्डल में चल रहे त्रिदेव और सोशल मीडिया आईटी विभाग के प्रशिक्षण कार्यशाला में मण्डल प्रभारी के रूप में जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया एवं मुख्य वक्ता के रूप में संजीव नायक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न करवाई। जिसमें मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, महामंत्रियों का प्रशिक्षण हुआ।
दंदरौआ मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला में मण्डल प्रभारी उपेन्द्र राजौरिया, भाजपा नेता संतोष सिंह भदौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, महामंत्रीयो का प्रशिक्षण हुआ। दबोह मण्डल में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री एवं मण्डल प्रभारी जिला मंत्री शैलेन्द्र गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लहार में मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा त्रिदेव प्रशिक्षण में मौजूद रहे। जिसमें मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह एवं मण्डल पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण मैं रहे।