सेवानिवृत्ति पर शिक्षक गौर को ससम्मान दी विदाई

भिण्ड, 30 अप्रैल। शा. कन्या माध्यमिक विद्यालय मौ के वरिष्ठ शिक्षक चंद्रभान सिंह गौर को सेवानिवृत्ति के पश्चात शनिवार को शा. कन्या उमावि मौ के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य कमल वर्मा के सानिध्य में विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर विद्यालय के साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह, रामचरित मानस, गीता ग्रंथ, शॉल-श्रीफल, भेंट कर तथा माल्यार्पण कर शिक्षक चंद्रभान सिंह गौर को सम्मानित किया तथा अनेक लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिछक परवेश खान एवं अंत में आभार वरिष्ठ अध्यापक बृजेन्द्र सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्रजनारायण श्रीवास्तव, अशोक किशन, करण सिंह नेताम, नरेश यादव, सत्यपाल यादव, गिराज श्रीवास्तव, सीमा यादव, प्रियंका चौहान, भगवती वर्मा, स्वाति यादव, गीता शाक्य, रामवीर तोमर, शैलेन्द्र करण, सुशील शर्मा, ब्रजेश चौहान, रमेश राठौर, सतेन्द्र यादव, शिवनारायण नरवरिया, संतोष सोनी, राजेश गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, अशोक कटारे, परवेज आलम, चंद्रप्रकाश कुशवाह के अलावा विद्यालय स्टाफ, पत्रकार, नगर के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन तथा साथी शिक्षक उपस्थित रहे।