भिण्ड के विकास और प्रगति के लिए शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे : गोविन्द सिंह राजपूत

मेडिकल कॉलेज एवं बच्चो के खेलने के लिए स्टेडियम विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए : संध्या राय
भाजपा सांसद श्रीमती राय ने प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष रखीं दो प्रमुख समस्याएं
प्रभारी मंत्री राजपूत ने कोविड-19 अभियान को लेकर वैक्सीन के लिए जनता को किया जागृत
भाजपा कार्यकर्ताओं की वृद्ध बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा- भाजपा अनुशासित संगठन मान और सम्मान हमेशा बनाए रखूंगा

भिण्ड, 15 जुलाई। भिण्ड जिले के प्रथम नगर आगमन पर आए मप्र सरकार के राजस्व एवं परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि भिण्ड के विकास व प्रगति के लिए हम सब कार्यकर्ता संगठित होकर राज्य सरकार की विकास एवं जन कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते हुए आगे बढ़ाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं आधारित दल है, जिस संगठन में अनुशासन हो वही कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ कहलाता है। कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान मैं हमेशा अपने हृदय में बनाए रखूंगा। आप सभी के सहयोग से भिण्ड के विकास को प्राथमिकता के आधार पर तय करेंगे। यह बात उन्होंने बद्रीप्रसाद की बगिया में भाजपा द्वारा आयोजित वृहद जिला बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन आवास एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी एवं सांसद संध्या राय शामिल थे।

प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोविड-19 इस संकट की घड़ी में पीडि़त परिवारजनों गरीब मजदूर और किसानों के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जुटे और उनको इस संकट की घड़ी से निकालने के लिए कार्य किया, अन्य राजनीतिक दल या राष्ट्र विरोधी ताकते हों जिन्होंने झूठे आंकड़ों के साथ प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठे भ्रम को तोड़कर वैक्सीन अभियान के लिए घर-घर में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को टीका लगवाए और उन्हें जागरुक किया। उन्होंने कहा कि हम सब अभी से ही तीसरी लहर के लिए सचेत हो जाएं, अपना बचाव स्वयं रखें ताकि महामारी से बच सके सभी कार्यकर्ता मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ रहे और टीकाकरण के लिए अन्य लोगों को जागृत करें। कोविड-19 के लिए केन्द्र और राज्य सरकार में पीडि़त परिवारों को जो योजनाएं संचालित की हैं, उन्हें हम घर-घर तक पहुंचाएं, लाभ दिलाएं, यह पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने भिण्ड के विकास के लिए सैनिक विद्यालय को मालनपुर में स्थापित किए जाने से कहा, जिसमें संपूर्ण भिण्ड जिले के साथ-साथ चंबल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा गया है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का जिले की दो प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं बच्चों के खेलने के लिए नवीन स्टेडियम की सौगात हमें मिलनी चाहिए, ताकि यह क्षेत्र विकास की दिशा से जुड़ेगा और आगे बढ़ेगा।

प्रभारी मंत्री राजपूत के नेतृत्व में भिण्ड के विकास और संगठन को मजबूत करेंगे : गुर्जर

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने प्रभारी मंत्री राजपूत को आश्वासन देते हुए कहा कि आप के नेतृत्व में विकास की दिशा में यह क्षेत्र से प्रकृति की ओर आगे बढ़ेगा और हम संगठन को मजबूत करेंगे। भाजपा जिला बैठक का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं मंचासीन अतिथियों ने भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वहीं प्रभारी मंत्री को भिण्ड शहर के प्रसिद्ध वन खण्डेश्वर महादेव की प्रतिमा को भेंट की तथा शॉल-श्रीफल के साथ बड़ी माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव नरवरिया एवं आभार सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, अशोक चौधरी, वीरेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती कृष्णकांता तोमर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, शेरू पचौरी विशेष रूप से मौजूद थे।