कै. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर का प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया निरीक्षण

कोविड-19 सेक्टर की व्यवस्था देख कर खुश हुए प्रभारी मंत्री, कहा- लोगों में टीकाकरण के लिए हो रही है जागरूकता

भिण्ड, 15 जुलाई। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर गुरूवार को भिण्ड में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर उनके साथ रहे।
मंत्री राजपूत ने कै. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन के वैक्सीनेशन सेंटर व्यापार मण्डल धर्मशाला इटावा रोड पर पहुंच कर मिशन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कोरोना की जंग जीतने के लिए वैक्सिनेशन कार्य को अति महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं माधवराव स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयोजक डॉ. रमेश दुबे उनके साथ उपस्थिति थे।

कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत

जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को मालनपुर से लेकर भिण्ड तक अभूतपुर्व स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर इटावा रोड पर स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में कै. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित वैक्सिनेशन सेंटर पर सेवा कर रहे समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रामदास सोनी एडवोकेट, शिवप्रताप सिंह गुड्डू भैया, कुलदीप सिंह कुशवाह, अनिल दुबे अन्नू, विकास शर्मा, उदयवीर सिंह कुशवाह, राधामोहन चौबे, लटूरी शर्मा, राहुल भारद्वाज, राजीव दीक्षित, दिलीप बोहरे, मंजू सिंह, अशोक भदौरिया, आनंद भारद्वाज, भूरे गुबरेले, डॉ. तरुण शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, लालू दबोहा, देवेन्द्र सिंह गौर मामा, पप्पू भदौरिया, अश्वनी तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री का मालनपुर से लेकर भिण्ड तक अभूतपूर्व स्वागत

मप्र सरकार में राजस्व व परिवहन मंत्री एवं जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के प्रथम नगर आगमन पर मालनपुर से भिण्ड तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर मालनपुर के टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अगुवानी करते हुए स्वागत किया। जैसे-जैसे काफिला उनका गोहद चौराहे पहुंचा, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, रवि शर्मा, कमल सिंह तोमर, देवेन्द्र गौड़ एवं पार्टी के जिला मंडल पदाधिकारियों ने उनकी पुष्प मालाओं से अगवानी की। मेहगांव में मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उनकी अगवानी करते हुए पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
भिण्ड शहर के बस स्टैण्ड पर पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ.रमेश दुबे ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। सुभाष तिराहे पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, वन खण्डेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित जैन, संतोष भारौली, रवि वाजपेई ने अमित बूट हाउस अस्पताल के पास स्वागत किया। महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।