गायत्री प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ पर श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम प्रारंभ

भिण्ड, 08 सितम्बर। शहर के कुम्हरौआ रोड पर स्थित अखिल विश्व गायत्री प्रज्ञापीठ परिसर में श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
प्रज्ञा पीठ के मुख्य व्यवस्थापक देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम व द्वितीय दिवस 42 व 46 धर्मप्रेमी भाइयों ने सम्मिलित होकर सनातनीय परम्परानुसार विधि विधान से सुबह 6 बजे से तर्पण प्रारंभ किया, जो दो पारियों में पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में व्यासपीठ से पूजा आह्वान उपरांत देव तर्पण, ऋषि तर्पण, यम तर्पण, पितृ तर्पण व भीष्म तर्पण आदि करवाए गए। श्राद्ध तर्पण के बाद पिण्ड दान कार्य संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना है। कार्यक्रम का दायित्व जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ भिण्ड प्रमोद सिंह भदौरिया एवं युवा कार्यकर्ताओं की टीम व रामप्रकाश सविता ने सामूहिक तौर से सम्हाला हुआ है।