जैन मिलन व महिला थाटीपुर शाखा टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
अध्यक्ष महेन्द्र सारिका जैन, महामंत्री संजीव साधना जैन व कोषाध्यक्ष जेके जैन व अभिलाषा जैन ने ली शपथ
2022 से 2023 की नवीन पादधिकारियों ने ली मानवसेवा की शपथ
ग्वालियर, 24 अप्रैल। जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला शाखा थाठीपुर का संयुक्त शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह रविवार को सिटी सेंटर स्थित होटल स्कारलेट में आयोजित किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों को विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल थे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन शीला टोंग्या एवं शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन व कार्यक्रम संयोजिका कनकमाला जैन मौजूद थी।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र अनावरणकर्ता विमल जैन एवं दीप प्रज्वलित प्रमोद जैन परिवार द्वारा किया गया। मंगल चरण नृत्य कृत्रिका जैन व स्वागत नृत्य कु. मान्य मनीष जैन व नीलम जैन ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रश्मि जैन व हेमंत जैन ने एवं आभार सचिव साधना जैन ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि भारतीय जैन मिलन भारत में सकल जैन समाज को संगठित करने हेतु बरसो से प्रयासरत है। जैन मिलन व महिला शाखा ठाठीपुर ने समाज की महिलाओं को संगठित करने के प्रयास सराहनीय है, सभी महिलाओं को मिलकर समाज के कार्यों के साथ स्वच्छता अभियान व मानव सेवा कार्य करना चाहिए। समाज में जब महिलाएं आगे बढ़कर काम करेंगी तो समाज का विकास होगा। शीला टोंग्या ने कहा कि मेंबरों को मानव सेवा के साथ जीवदया सेवा में भी अपना योगदान दे। मेंबरों द्वारा समय-समय कर रहे सेवा कार्य बहुत ही अनभूत है।
इन पुरुषों ने मानवसेवा की शपथ ग्रहण
शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन बंटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष अजय जैन, विमल जैन, महामंत्री संजीव जैन, सहमंत्री रविन्द्र सिंघई, कोषाध्यक्ष जेके जैन, सहकोषाध्यक्ष पारस जैन, मीडिया प्रभारी चंदप्रकाश जैन, सांस्कृतिक संयोजक प्रमोद जैन, राजेश जैन व सदस्यों को विधिपूर्वक शपथ ग्रहण की।
इन महिलाओं ने मानव सेवा की शपथ
शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अनिता जैन ने अध्यक्ष सारिका जैन, उपाध्यक्ष रिंकू जैन, रचना जैन, रूबी जैन व ममता जैन, महामंत्री साधना जैन, सहमंत्री अखलेश जैन, गीता जैन, नीलम गोधा, कोषाध्यक्ष अभिलाषा जैन, सह कोषाध्यक्ष चित्रा जैन, अल्पना जैन, धार्मिक संयोजिक उमा जैन, सांस्कृतिक सीमा जैन सहित अन्य पादधिकारियों को शपथ दिलाई।