भिण्ड,14 अप्रैल। ‘जियो और जीने दोÓ सिद्धांत के प्रवर्तक एवं जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर भामाशाह गौशाला पुराने रेलवे स्टेशन पर अहिंसा पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सर्व समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर मनाया। सुबह छह बजे से ही गुरु सेवा समिति एवं जैन मिलन की समस्त इकाईयों के सदस्यों ने भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु शहर भर में प्रभात फेरी निकाली। जिसका समापन भामाशाह गौशाला में हुआ। प्रभात फेरी में अनेक महिलाएं, पुरुष, बच्चे तख्ती लेकर ‘जियो और जीने दोÓ, ‘अहिंसा परमो धर्मÓ संदेशों के नारे लगाते हुए चल रहे थे। समापन के बाद सभी महिलाओं-पुरुषों ने गौ माता की आरती की तथा घायल पशुओं को गुड़, चना, बिस्किट, फलों में संतरा, केला, पपीता तथा पक्षियों के लिए दाना इत्यादि खिला रहे थे।
भामाशाह गौशाला को सहयोग प्रदान करने वाले दानवीरों को ‘भामाशाह सम्मानÓ से सम्मानित किया गया। सम्मान की कड़ी में उदय सिंह राजावत, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, दीपक सक्सेना, राजीव गुप्ता, संभव जैन, सुषमा दिनेश जैन मॉडल स्कूल, राकेश अग्रवाल नेशनल ट्रांसपोर्ट, अंकुश अनुष्का जैन, सौम्य अजय कुमार जैन, सत्येन्द्र सिंह खड़ेरीपुरा, डॉ. राहुल तोमर, अमरदीप बाल्मीक, राजीव शर्मा त्रिमूर्ति धर्म कांटा, बॉबी जैन गुरु सेवा संघ, भाजपा नेता विष्णु राजावत को भामाशाह पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी को लगभग 200 सकोरे, 40 घोंसले वितरित किए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें सर्व समाज, समुदाय के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव को एवं उनके संदेशों को आत्मसात करने का प्रण लिया तथा जन्म कल्याणक धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में राजीव गुप्ता ने कहा कि यदि भगवान महावीर के विचारों को पूरी दुनिया समझले, मान ले, तो इस दुनिया में रूस और यूक्रेन जैसे देश संसार में एक दूसरे कभी नहीं लड़ेंगे। हम भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने में असफल रहे हैं। दीपक सक्सेना ने कहा कि संसार में आज भी भगवान महावीर के संदेश उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने प्राचीनकाल में थे। उन्होंने कहा कि आगे जो कार्यक्रम होगा उसमें भामाशाह के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भामाशाह के कर्मठ कार्यकर्ता जो काम कर रहे हैं। उनसे अन्य संस्थाओं को सीख लेना चाहिए।
भामाशाह जनक धर्मेन्द्र जैन पत्तल ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भामाशाह योजना की खूबसूरती यह है कि इसमें सर्व समाज, समुदाय, जाति वर्ग के लोगों द्वारा असीमित सहयोग प्राप्त होता है। आज गौवंश की हालत मुझसे देखी नहीं जाती। भूख की तड़पन उन बेजुवानों को इतना तड़पाती है कि उनको देखकर मेरा जहन सिहर उठता है। उनका कहना है कि लगभग 100 गाय सर्व समाज के निमित्त से प्रतिदिन हरा चारा, गुड़, चना, दाना आहार कर जाती है। बस, मेरा काम हो जाता है, मेरा यही उद्देश्य है। सभी को अपने परिवार के हितार्थ हेतु गौशाला में सपरिवार आकर जन्म दिवस, वैवाहिक दिवस, पूर्वजों की पुण्यतिथि मनाएं। गौमाता की सदैव उनके परिवार पर कृपा बनी रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, बॉबी जैन नेता, सुनील अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद जैन एडवोकेट एवं दीपचंद जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भामाशाह योजना के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मुनीम सिंह भदौरिया, संजीव कुमार जैन, तहसीलदार रीडर घनश्याम श्रीवास, शिवशंकर सिंह भदौरिया, महेन्द्र कुमार जैन, अमित चंदोरिया, नवीन कुमार जैन सीमेंट, जितेन्द्र कुमार जैन, राजीव कुमार जैन चेतन, मुकेश जैन मशीनरी, छोटेलाल जैन, दिनेश यादव, रामगोपाल यादव, प्रदुमन जैन, सुमित जैन बाबा, विनय कुमार जैन गढ़ा वाले, विशाल जैन, दिनेश जैन, भोलासिंह कुशवाह, आदित्य कुमार जैन फर्नीचर, मनोज जैन दादा, अजीत कुमार जैन, अमित रॉय, मुरारी पोरवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, विनय सराफ, पंकज जैन इनवेटर, शशीकांत जैन, सतीश जैन, नवनीत जैन, विक्की जैन, सतीश जैन बोली, अशोक सोनी, सोनू पुलवली वाले तथा सैकड़ों की संख्या में अनेक संगठनों के महिलाएं, पुरुष, बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे।