आंगनबाड़ी केन्द्र अब सुबह आठ बजे से 12 बजे तक खुलेंगे

भिण्ड, 12 अप्रैल। वर्तमान समय में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय सुबह आठ बजे से 12 बजे तक करने के निर्देश दिए है। यह आदेश 30 जून तक प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय सुबह आठ बजे, बच्चों के नाश्ता का समय नौ बजे, बच्चों के भोजन का समय 10.30 बजे, बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 12 से तीन बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत रहेगी।