भिण्ड, 04 अप्रैल। अतिशय क्षेत्र बरासो जैन मन्दिर में मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज, श्रमण मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में सोमवार को अंतिम दिन भक्तों का जनसमूह उमड़ पड़ा, जैसे कोई मेले का आयोजन चल रहा हो। टीले वाले भगवान महावीर स्वादमी के दिव्य महामस्तकाभिषेक के दौरान भक्तों की भीड़ कतारबद्ध चल रही थी। जिसमें श्रृद्धालूगण केसरिया रंग की धोती पहने हाथों में जल का कलश लिए भगवान का अभिषेक करने के लिऐ खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जैसे-जैसे प्रति श्रृद्धालू का नंबर आता तो वह भगवान का अभिषेक करके प्रसन्नचित्त होता दिखाई दे रहा था। जिसमें लगभग 108 भक्तों ने भगवान का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। जिसमें कुरावली, मेहगांव, पोरसा, भिण्ड आदि स्थानों से भक्तों का आगमन हुआ।
अतिशय क्षेत्र बरासों में अभिषेक करने पर बने स्वर्णमयी वेदी बनाने के भाव
भगवान महावीर स्वासमी की समोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासो जैन मन्दिर में मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज, श्रमण मुनि विश्वयसूर्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री के निर्देशन में विधि विधान से दिव्य महामस्तकाभिषेक के अवसर पर पातीराम परिवार इटावा द्वारा विमलेश जैन, अंजली स्वीट्स ने मूलनायक भगवान की वेदी बनाने एवं राहुल जैन, आलोक जैन, रोहित जैन परिवार ने दिव्य महामस्तकाभिषेक करने के दौरान स्वयं के भाव जाग्रत हुए कि वेदी को स्वर्णमयी बनवाएंगे, इसमें जो भी खर्चा आएगा उसका वहन किया जाएगा। दोनों परिवारों ने स्वर्णमयी वेदी बनाने की कार्यक्रम में घोषणा की।
बरासो जैन मन्दिर टीले पर चल रहा तीव्र गति से निर्माण कार्य
अतिशय क्षेत्र बरासो जैन मन्दिर में देवों द्वारा निर्मित टीले वाले स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज ने तीन प्रतिमाओं के पंचकल्याणक कराए थे। उन प्रतिमाओं के ऊपर छत न होने से मन्दिर अधूरा पड़ा था। उक्त स्थान पर मन्दिर एवं छत का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, वहां पर तीन शिखरों का निर्माण होगा, साथ ही बगल में समोशरण मन्दिर का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मेडिटेशन गुरू का कहना है कि यह क्षेत्र आने वाले समय में अपनी अलग पहचान बनाएगा। श्रृद्धालुगण भक्तिभाव से जो भी इच्छा लेकर आएंगे उसका कार्य पूर्ण होगा है।
मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर, मुनि विश्वसूर्य सागर ससंघ का ग्वालियर की ओर हुआ विहार
भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम् शिष्य मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज, श्रमण मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज ससंघ का बरासो अतिशय क्षेत्र से शाम पांच बजे ग्वालियर की ओर मंगल विहार हुआ। मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर की नगरी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को मनाने के लिए ग्वालियर जैन समाज ने महाराज को उप्र के घिरोर में श्रीफल चढ़ाया था। जिसमें मुनिश्री ने स्वीकृति प्रदान की थी। उक्त कायक्रम हेतु बरासो से मंगल विहार ग्वालियर के लिए हुआ है।
इस अवसर पर आरएसएस जिला प्रचार नितिन अग्रवाल, पूर्व विधायक ग्वालियर पूर्व मुन्नामलाल गोयल, दिनेश जैन, निर्मल कोठारी, बसंत जैन, आशीष कोठारी, सृष्टि शर्मा, राहुल पवैया, हरीश राठौर, प्रशांत पाराशर, रामप्रकाश बघेल, राहुल बाकड़ीवाल, रिंकू भदौरिया मेहगांव, जगदीश जैन, सुमेर जैन, मनोज जैन, शैलू जैन, बॉबी जैन, कमलेश तांतरी, सुनील शक्कर, यश जैन आदि लोग उपस्थित थे।