भिण्ड, 31 मार्च। मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव द्वारा भिण्ड तिराए पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रामहरि शर्मा एडवोकेट, सेवादल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू ठेकेदार, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर एडवोकेट ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार द्वारा लगातार डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामअवतार चौधरी ने की। धरना में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल भदौरिया, विधानसभा अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, नरेन्द्र मिश्रा, बबलू त्यागी, अजमेर सिंह गुर्जर एडवोकेट, विकास चौधरी, शंकर सिंह पटेल, मनीष तिवारी, नाथूराम नागर, पिंटू राठौर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौ में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
मौ। केन्द्र सरकार द्वारा गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमत पर निरंतर बढ़ोतरी के विरोध में मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदीप यादव द्वारा पेट्रोल पंप पर धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में राजीव कौशिक नेप्रदेश एवं केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी एवं शिवराज सिंह ने निरंतर डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। आज महंगाई बहुत हो चुकी है। एक गरीब परिवार गैस नहीं खरीद पा रहा है, पुराने परंपरागत ईंधन लकड़ी और कण्डो से ही खाना बनाने पर ही मजबूर है। यही अच्छे दिन का बायदा किया था। देश में महंगाई से हा-हाकार मचा हुआ है। केन्द्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कार्यक्रम में डॉ. रणवीर सिंह, रागिनी राजेन्द्र सिंह, कमलेश सोनी, इकबाल पठान, राजा खान, विकास यादव, धर्मेन्द्र बाबा, दिनेश यादव, दिनेश राठौर, तिलक सिंह राजौरिया, देवेश यादव, आमिर खान, कल्लू गुर्जर, आलोक मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।