भारतीय जनता पार्टी भिण्ड की परिचयात्मक बैठक आयोजित

भिण्ड, 27 मार्च। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित एवं संगठनात्मक पार्टी है। इसीलिए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विशेष चर्चा हो सके इस हेतु संगठन में बैठकों का दौर चलता रहता है। इसी तारतम्य में रविवार को भिण्ड जिले की परिचयात्मक बैठक शिव उत्सव वाटिका भिण्ड में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में सभी जिला नवनियुक्त पदाधिकारियों को श्रीफल, शॉल भेट कर सम्मानित किया गया।
इसी मौके पर प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी मप्र के कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा ऊर्जा भिण्ड, मुरैना चंबल के कार्यकर्ताओं में देखने को मिलती है। क्योंकि प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व भिण्ड मुरैना के कार्यकर्ता कर रहे है। उन्होंने बताया कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो की हम सभी ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं जिसमें राष्ट्र प्रथम है।


जिले के संगठन जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि हमें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं एवं पार्टी के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तार कार्यक्रम में बहुत अच्छा कार्य किया उसके लिए बधाई दी। पार्टी के आगामी कार्यों को भी इसी प्रकार करने की आवश्यकता है।
जिले की परिचयात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, अभिवादन किया और कहा कि आप लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं। भारतीय जनता पार्टी में अंतिम छोर के कार्यकर्ता का विकास निहित होता है, जबकि कांग्रेस में 1947 से एक ही परिवार नेतृत्व कर रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि पूरे विश्व में भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अंत्योदय के लिए विचार करती है। समाजसेवा में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है और जनता की मदद करने के लिए सदैव अग्रसर रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए और हर कार्यकर्ता का परिचय हो सके इसलिए परिचयात्मक एवं जिला बैठक आहूत होती है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ. रमेश दुबे, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री कमल शर्मा, धीरसिंह भदौरिया, धर्मसिंह भार्गव, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुशवाह, श्रीमती सुधा राठौर, निहाल सिंह राणा, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, रमेश सिंह तोमर, रंजीत सिंह कुशवाह, अनिल कटारे, जिलामंत्री श्रीमती सुधा राठौर, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, उपेन्द्र राजौरिया, फरेन्द्र सिकरवार, राजेश गौरव, राधाकृष्ण शर्मा, श्रीमती पिंकी शर्मा, अवनीश उपाध्याय, तरुण शर्मा, श्रीमती रश्मि खटीक, कार्यालय मंत्री आरपी सिंह बघेल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, सह कोषाध्यक्ष दिलीप कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, आईटी प्रभारी श्रीराम कुशवाहा, सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैयपुरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा जैन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी के अलावा प्रदेश एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, जिले के मण्डल अध्यक्ष व पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आभार कार्यालय मंत्री आरपी सिंह बघेल ने व्यक्त किया।