भाजपा जिला उपाध्यक्ष कटारे का गोरमी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 19 मार्च। अभी हाल ही में घोषित भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर जिला उपाध्यक्ष बनाए गए अनिल कटारे का शनिवार को गोरमी भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं होली की शुभकामनाएं दीं।
मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने टीका लगाकर भाजपा का भगवा अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित, मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, मण्डल मंत्री शिवराज यादव, रणवीर परमार, राहुल कटारे, अरविंद जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा नगर के कटारे फार्म हाउस पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण कटारे ने भी जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।