पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज करेंगी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण

भिण्ड, 19 मार्च। गोरमी तहसील के ग्राम पंचायत दोनियापुरा में स्थित वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का भव्य अनावरण मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती 20 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे करेंगी। अनावरण के उपरांत एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आगमन को लेकर लोधी राजपूत समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं द्वारा मेहगांव से एक विशाल बाइक रैली का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।