इंसानियत फाउण्डेशन गायों को खिलाया चारा

गोहद/भिण्ड, 17 मार्च। होलिका दहन के पावन पर्व पर इंसानियत फाउण्डेशन के संचालक राजू प्रजापति एवं गौ सेवा समिति के सभी गौसेवकों ने टमटमों के माध्यम से चारा भरवाकर गोहद चौराहा से लेकर गोहद नगर में सभी बेसहारा गायों को भरपूर हरा चारा एवं जानवरों को शुद्ध दूध की खिचड़ी खिलाने का कार्य किया। इसी मौके पर गौ सेवा समिति के वरिष्ठ सरक्षक नाथूराम अग्रवाल भी मौजूद रहे।

हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली पर्व : नाथूसिंह

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने जिले वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस पर्व का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। साथ ही समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। होली के इस पर्व को सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ मिल-जुलकर मनाते हुए हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को और मजबूत करें। उन्होंने प्रदेश एवं जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर स्नेह के बंधन को मजबूत कर पर्व को सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली पर्व मनाएं।