फूलसिंह बरैया का हुआ भिण्ड आगमन, गोहद में हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 16 मार्च। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया भिण्ड दौरे पर पहुंचे। फूलसिंह बरैया का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सबसे पहले गोहद चौराहा पर कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य केदार सिंह कौशल के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर बरैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़े तो 2023 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी पार्टी है और यह धीरे-धीरे संविधान को खत्म करने का कार्य कर रही है, इस पार्टी की बुनियाद झूठ पर है, जो झूठ का सहारा लेकर हर बार सत्ता हासिल कर लेती है, यदि हम आज से यह केवल संकल्प कर लें कि भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है तो हमें भाजपा को हराने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए हमें रात में सोने से पहले व सुबह जागने के बाद तीन-तीन बार भाजपा को हरने का संकल्प करके सोना व जागना होगा। यदि हम इसमें सफल हो जाते हैं तो भाजपा 2023 में मध्य प्रदेश में 30 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, 2023 में संविधान को बचाने के लिए हम सभी को कांग्रेस का साथ देना है और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर केवल भाजपा का झूठ उजागर करने व भाजपा को हरने का कार्य एकजुट होकर करना होगा। एक बार कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बन जाएगी तो फूलसिंह बरैया आप सभी को वचन देता है कि कांग्रेस सरकार में सभी के सम्मान के साथ कार्य किए जाएंगे। यदि आपका कोई कार्य नहीं किया जाता है तो आप फूलसिंह बरैया को पकड़ लेना।
बरैया गोहद चौराहे के बाद आगे भिण्ड की ओर रवाना हुए, जिसके बाद मेहगांव में देवेन्द्र निगम के निवास पर स्वागत किया तथा भिण्ड में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचकर उनके चाचा जुहारी कुशवाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, इसके बाद पूर्व लोकसभा प्रत्याशी केदारनाथ वर्मा के निवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा दर्पण कॉलोनी भिण्ड में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। मेहदा में रतीराम के माता-पिता की शोक सभा में सम्मिलित हुए व मेंहदा में ही एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर उनको संबोधित किया। उसके बाद लहार में शिव सिंह कुशवाह व लाखन सिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा लहार के जनकपुरा में देवकीनंदन दोहरे द्वारा माता-पिता की याद में बनाई गई धर्मशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गोहद में उनके साथ संत कुमार, देवकीनंदन दोहरे, जय नारायण सगर, जसवीर सिंह गुर्जर, अशोक भदौरिया, देवीसिंह तोमर, केदार सिंह कौशल, आशीष गुर्जर, संग्राम सिंह तोमर, हसीन भारैया, विष्णु शर्मा, रविन्द्र बरार, बंटी गुर्जर, भगवान सिंह, रघुनाथ त्रिवेदिया, मायाराम सरपंच, द्वारका प्रसाद खन्ना, देवेन्द्र निगम, मलखान सिंह माहौर, इन्द्रसिंह खन्ना, महाराज सिंह तोमर, विनय सोनी, समीर खान, मुनेष शर्मा, नरोत्तम चौरसिया, सुरेश करोतिया, तहसील शाह, गुड्डू शाह, मोहम्मद अली, मनोज गुप्ता, हरिनारायण महोर, रघुवीर अटल, प्रेमसिंह, विजय निगम, शिवचरण जयंत, राजेन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र जाटव, गजेन्द्र बंसल, महेश चौरसिया सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।