प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद हुआ प्रथम नगर आगमन
भिण्ड, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा द्वारा घोषित भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनकर अपने गृह ग्राम शिकरी जागीर लौटे अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू भैया का लहार भाजपा ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामकुमार महाते ने गुड्डू भैया का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अम्बरीश हमारे लड़के जैसे हैं और इनके लिए हमेशा मेरा आशीर्वाद था और रहेगा। वहीं असवार मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी ने कहा कि अम्बरीश शर्मा के आने से लहार को एक नई ऊर्जा मिलेगी और आज उनकी बापसी से लहार विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता खुश नजर आ रहा है। दबोह मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि गुड्डू भैया के पार्टी में आने से युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और उनके आने से युवा अपने आपको सशक्त महसूस कर रहा है। भाजपा नेता अरविंद दुबे उर्फ गुड्डू ठेकेदार ने कहा कि गुड्डू के आने से लहार विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और हम सब मिलकर वर्षों से जमी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। जिला मंत्री पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदराम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह है और परिवार में आपसी मनमुटाव हो जाते हैं पर हम अब सभी मनमुटावों को दूर कर लहार में भाजपा का झंडा लहराएंगे, जिसमें अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू की अहम भूमिका भी आप सबको नजर आएगी।
भाजपा परिवार में शामिल होकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू भैया ने कहा कि में अपने परिवार में एक कार्यकर्ता की हैसियत से लौटा हूं और पार्टी जो दायित्व देगी उसका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हो रहे थे उन्हें मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा और दृण संकल्प के साथ हम भाजपा परिवार के सदस्य लहार विधानसभा में वर्षों से जमी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और भ्रष्ट शासन से लहार विधानसभा को मुक्ति दिलाएंगे। कार्यक्रम का संचालन चंदशेखर उपाध्याय एडवोकेट एवं आभार वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव नायक एडवोकेट ने व्यक्त किया। इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।