९य शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं मिशन अमर शहीद अमर जवान संस्था द्वारा शासकीय महाविद्यालय फूप में आयोजित भव्य समारोह में संदीपन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय के लगभग तीस शिक्षकों एवं पूर्व सैनिक संगठन तथा नगर फूप के वरिष्ठ समाज सेवियों को माल्यार्पण कर राष्ट्र गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रताप सिंह वैस के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतन्त्रता सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कुशवाह ने एवं मंच संचालन राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं मिशन अमर शहीद अमर जवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अशोक सोनी निडर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में साधना तोमर, राजेश सिंह वैस, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह, राधामोहन श्रीवास्तव ने मंच को सुशोभित किया।
अन्य सम्मानित अतिथियों में प्रमुख रूप से करुणा रानी गुप्ता, मदन मोहन पालीवाल, सुनील शर्मा, उपेंद्र सिंह भदौरिया, अनुराग त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, कमलेश श्रीवास, नाथूसिंह चौहान, अजमेर सिंह, शिवरतन सिंह तोमर, प्रताप भान सिंह, सतीश करैया, आशाराम बघेल फौजी, केशव सिंह जयंत, निशांत चौहान, पंकज दीक्षित, आदि की उपस्थिति रही।